ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार समापन: 39 पदकों के साथ अंक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान
राघवेन्द्र प्रताप सिंह/ ग्लासगो / नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2026) का 11 दिनों के रोमांचक खेल के बाद शानदार समापन हो गया है। भारत ने इन खेलों में कुल 39 पदक जीतकर अंक तालिका में…

राघवेन्द्र प्रताप सिंह/ ग्लासगो / नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2026) का 11 दिनों के रोमांचक खेल के बाद शानदार समापन हो गया है। भारत ने इन खेलों में कुल 39 पदक जीतकर अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया है। इस बार भारतीय दल ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक अपनी झोली में डाले हैं।
इस वर्ष के कॉमनवेल्थ गेम्स में कई खेलों (जैसे कुश्ती, बैडमिंटन और टेबल टेनिस) को शामिल न किए जाने के कारण भारत का कुल पदक आंकड़ा पिछले संस्करणों की तुलना में कम रहा, लेकिन भारतीय एथलीटों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। एथलेटिक्स में डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह एक ही खेलों में दो पदक (10,000 मीटर में रजत और 5,000 मीटर में कांस्य) जीतने वाले एकमात्र भारतीय बने।
ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में रजत पदक के साथ वापसी की, जबकि उनके साथी यशवीर सिंह ने कांस्य जीता। इसके अलावा, वेटलिफ्टिंग, जूडो और पैरा-स्पोर्ट्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया। भारत के 38 एथलीट कम से कम एक पदक लेकर स्वदेश लौट रहे हैं, जो देश में खेलों के बढ़ते स्तर को दर्शाता है। अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पहले, इंग्लैंड दूसरे और कनाडा तीसरे स्थान पर रहा, जबकि भारत ने अधिक रजत पदकों के आधार पर स्कॉटलैंड को पछाड़कर चौथा स्थान पक्का किया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
