द इंडियन व्यू

ग्रैंड चेस टूर 2025: गुकेश ने ज़ाग्रेब में रैपिड खिताब जीता

ज़ाग्रेब (क्रोएशिया) : भारत के युवा ग्रैंडमास्टर और मौजूदा विश्व चैम्पियन डी. गुकेश ने ग्रैंड चेस टूर 2025 के ज़ाग्रेब चरण में रैपिड खिताब अपने नाम किया। शुक्रवार को समाप्त हुए रैपिड सेक्शन में पोलैंड के जान-क्रिज़्टोफ…

Ragwendra P Singh
July 5, 2025
2 min read
ग्रैंड चेस टूर 2025: गुकेश ने ज़ाग्रेब में रैपिड खिताब जीता

ज़ाग्रेब (क्रोएशिया) : भारत के युवा ग्रैंडमास्टर और मौजूदा विश्व चैम्पियन डी. गुकेश ने ग्रैंड चेस टूर 2025 के ज़ाग्रेब चरण में रैपिड खिताब अपने नाम किया। शुक्रवार को समाप्त हुए रैपिड सेक्शन में पोलैंड के जान-क्रिज़्टोफ डूडा दूसरे स्थान पर रहे।

गुकेश की शुरुआत पहले राउंड में हार के साथ हुई थी, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए लगातार पांच मुकाबले जीत लिए, जिनमें एक जीत पूर्व विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन के खिलाफ भी शामिल रही। इसके बाद गुकेश ने सातवें और आठवें राउंड में क्रमशः अनीश गिरी और इवान सारिच के साथ ड्रॉ खेला।

अंतिम राउंड में उन्होंने अमेरिका के वेसली सो को हराकर रैपिड सेक्शन में कुल 14 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। डूडा 11 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कार्लसन ने 10 अंक जुटाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

भारत के ही आर. प्रज्ञानानंद ने 9 अंकों के साथ फैबियानो करूआना के साथ संयुक्त चौथा स्थान हासिल किया।

अब प्रतियोगिता का ब्लिट्ज सेक्शन खेला जाएगा। रैपिड और ब्लिट्ज दोनों सेक्शनों के संयुक्त अंक के आधार पर समग्र विजेता का फैसला किया जाएगा।

यह ग्रैंड चेस टूर 2025 का तीसरा टूर्नामेंट है। इससे पहले पोलैंड और रोमानिया चरण क्रमशः अप्रैल और मई में खेले गए थे। प्रज्ञानानंद ने रोमानिया के बुखारेस्ट में खिताब जीता था और वारसॉ, पोलैंड में तीसरे स्थान पर रहे थे।

अमेरिका में अगस्त में दो और टूर्नामेंट होंगे, जबकि अंतिम चरण ब्राज़ील में सितंबर से अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज तीनों प्रारूप

शामिल होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।