ग्रैंड चेस टूर : डी. गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को हराया, लगातार पांचवीं जीत के साथ एकल बढ़त बनाई
जाग्रेब(क्रोएशिया) : भारत के युवा ग्रैंडमास्टर और मौजूदा विश्व चैम्पियन डी. गुकेश ने ग्रैंड चेस टूर (जीएसटी) 2025 के दूसरे दिन गुरुवार को नॉर्वे के विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को छठे राउंड में हराकर सनसनी फैला दी। इस…

जाग्रेब(क्रोएशिया) : भारत के युवा ग्रैंडमास्टर और मौजूदा विश्व चैम्पियन डी. गुकेश ने ग्रैंड चेस टूर (जीएसटी) 2025 के दूसरे दिन गुरुवार को नॉर्वे के विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को छठे राउंड में हराकर सनसनी फैला दी। इस जीत के साथ गुकेश टूर्नामेंट में 10 अंकों के साथ एकल बढ़त पर पहुंच गए हैं।
पहले दिन की समाप्ति पर गुकेश संयुक्त लीडर थे, लेकिन अब उन्होंने खुद को सबसे आगे कर लिया है। इससे पहले चौथे और पांचवें राउंड में उन्होंने उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव और अमेरिका के फाबियानो कारुआना को शिकस्त दी थी।
कार्लसन ने गुकेश के खिलाफ मैच से पहले एक बयान में कहा था कि वे इस मुकाबले को ऐसे लेंगे जैसे वे किसी “कमजोर खिलाड़ी” से खेल रहे हों।
उन्होंने कहा था, "गुकेश ने यहां पिछली बार अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन यह अभी साबित होना बाकी है कि वह इस फॉर्मेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं… मैं उसे कमजोर खिलाड़ियों में से एक मानकर खेलूंगा।"
लेकिन गुकेश ने बोर्ड पर शानदार चालों से करारा जवाब दिया और पूर्व विश्व चैम्पियन को चित कर दिया।
गुकेश और कार्लसन के बीच यह तीन मुकाबलों की श्रृंखला का पहला मैच था, जिसे रैपिड फॉर्मेट में खेला गया। आने वाले दो मुकाबले ब्लिट्ज फॉर्मेट में खेले जाएंगे।
गुकेश की यह जीत सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारतीय शतरंज के बढ़ते प्रभुत्व की भी प्रतीक बन गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
