द इंडियन व्यू

गाजा में विश्व स्वास्थ्य संगठन के कर्मचारी आवास पर इजराइल का हमला

लंदन : विश्व स्वास्थ्य संगठन के गाजा के डेर अल बलाह स्थित कर्मचारी आवास पर इजराइली रक्षा बलों ने सोमवार को तीन बार हमला किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों ने एक बयान में यह जानकारी दी। संगठन ने इसके लिए इजराइल की…

Ragwendra P Singh
July 22, 2025
1 min read
गाजा में विश्व स्वास्थ्य संगठन के कर्मचारी आवास पर इजराइल का हमला

लंदन : विश्व स्वास्थ्य संगठन के गाजा के डेर अल बलाह स्थित कर्मचारी आवास पर इजराइली रक्षा बलों ने सोमवार को तीन बार हमला किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों ने एक बयान में यह जानकारी दी। संगठन ने इसके लिए इजराइल की निंदा की है।

अमेरिका के एबीसी न्यूज चैनल के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इजराइली सेना परिसर में घुस गयी। महिलाओं और बच्चों को पैदल ही अल-मवासी की ओर जाने पर मजबूर कर दिया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को हथकड़ी लगायी गयी। उनके कपड़े उतारे गए। बंदूक के जोर पर उनकी तलाशी ली गयी।

संगठन ने डेर अल बलाह में कर्मचारियों के आवास पर हुए हमलों, शरण लिए हुए लोगों के साथ दुर्व्यवहार और उसके मुख्य गोदाम को नष्ट किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। इजराइल के सुरक्षाबलों ने इस पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।