कमला हैरिस कैलिफोर्निया के गवर्नर पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी
वाशिंगटन : अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बुधवार को घोषणा की कि वे अगले साल कैलिफोर्निया के गवर्नर पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी। पिछले साल के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद उन्होंने एक और चुनाव अभियान…

वाशिंगटन : अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बुधवार को घोषणा की कि वे अगले साल कैलिफोर्निया के गवर्नर पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी। पिछले साल के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद उन्होंने एक और चुनाव अभियान छोड़ते हुए इस दौड़ में शामिल होने के बारे में महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया।
द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार, कमला हैरिस ने बयान में कहा कि वह अब लोगों की बात सुनेंगी। ऐसे डेमोक्रेट्स उम्मीदवारों का चयन करेंगी, जो निडर होकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह कैलिफोर्निया के गवर्नर पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी। पूर्व अमेरिकी सीनेटर और कैलिफोर्निया की पूर्व अटॉर्नी जनरल हैरिस जनवरी में लॉस एंजिल्स लौटने के बाद से ही राज्य के शीर्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की संभावना तलाश रही थीं। उनके गर्वनर पद की दौड़ से हटने का मतलब है कि वह अब 2028 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ सकती हैं।
कमला हैरिस नवंबर के बाद से जनता के बीच कम नजर आई हैं। वह अपने कुछ प्रसिद्ध दोस्तों की शादियों में जरूर शामिल हुई हैं। पिछले हफ्ते एप्पल की उत्तराधिकारी ईव जॉब्स की शादी के लिए इंग्लैंड में थीं। ईव मां लॉरेन पॉवेल जॉब्स उनकी करीबी दोस्त हैं। जून में वह हिलेरी क्लिंटन के सहयोगी और डेमोक्रेटिक मेगाडोनर के बेटे की शादी में शामिल हुईं। मई में उन्हें न्यूयॉर्क में मेट गाला में देखा गया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
