कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी, खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी
ओटावा (कनाडा) : भारतीय कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा के कनाडा स्थित नए कैफे ‘कैप्स कैफे’ पर हाल ही में हुई गोलीबारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनसनी फैला दी है। यह घटना टोरंटो के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में घटी, जहां…

ओटावा (कनाडा) : भारतीय कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा के कनाडा स्थित नए कैफे ‘कैप्स कैफे’ पर हाल ही में हुई गोलीबारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनसनी फैला दी है। यह घटना टोरंटो के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में घटी, जहां हमलावर ने कैफे के बाहर से वाहन में बैठकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें हमलावर का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा लेकिन पिस्टल से लगातार फायरिंग की प्रक्रिया कैमरे में कैद हो गई है। सौभाग्यवश इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन संपत्ति को नुकसान जरूर पहुंचा है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले के पीछे के मकसद की जांच कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही है। इस घटना को भारतीय मूल के व्यवसायों और व्यक्तियों के खिलाफ हिंसक इरादों के रूप में देखा जा रहा है।
घटना के बाद कनाडा की स्थानीय पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके पर गोलियों के खाली खोखे मिले हैं। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि गोलीबारी व्यक्तिगत दुश्मनी में की गई है या किसी गैंग ने यह काम किया है।
भारतीय उच्चायोग ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए कनाडा सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
