द इंडियन व्यू

कंगना रनौत के साथ विवाद पर तापसी पन्नू ने मीडिया को ही आड़े हाथों लिया

अभिनेत्री तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। तापसी ने अपनी आगामी फिल्म 'गांधारी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना से जुड़े सवाल पूछे जाने पर मीडिया को ही आड़े हाथों लिया। अभिनेत्री…

Ragwendra P Singh
August 26, 2026
2 min read
कंगना रनौत के साथ विवाद पर तापसी पन्नू ने मीडिया को ही आड़े हाथों लिया

अभिनेत्री तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। तापसी ने अपनी आगामी फिल्म 'गांधारी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना से जुड़े सवाल पूछे जाने पर मीडिया को ही आड़े हाथों लिया। अभिनेत्री ने कहा कि अगर मीडिया दोनों से इस मुद्दे पर बार-बार सवाल करना बंद कर दे, तो यह विवाद कब का खत्म हो चुका होता। तापसी ने साफ किया कि वह इस पुरानी जुबानी जंग को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं।कंगना की टिप्पणियों को लेकर सवाल पूछे जाने पर तापसी ने कहा, "आप लोग ये बात खत्म क्यों नहीं होने देते? जब आप दोनों से ये सवाल पूछना बंद कर देंगे तो यह मुद्दा अपने आप खत्म हो जाएगा। आप सब लोगों को ये देखकर मजा आ रहा है, इसलिए आप बार-बार वही सवाल पूछ रहे हैं। अगर आप लोग ऐसे सवाल पूछना बंद कर देते तो ये बात कब की खत्म हो चुकी होती।" तापसी का यह बयान अब चर्चा में है।दरअसल, दोनों अभिनेत्रियों के बीच विवाद की शुरुआत 2019 में हुई थी, जब कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी को 'कंगना की सस्ती कॉपी' कहा था। हाल ही में तापसी ने एक इंटरव्यू में कंगना से दूरी को लेकर कहा था कि वह उनसे कभी नहीं मिलीं और दोनों की राय उनकी अपनी परवरिश और सोच को दर्शाती है। इसके बाद कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए तापसी पर पलटवार करते हुए उन्हें फिर 'सस्ती कॉपी' कहा और आरोप लगाया कि अभिनेत्री ने उनके माता-पिता और परवरिश का मजाक उड़ाकर सीमा लांघ दी है। अब तापसी के ताजा बयान ने इस पुराने विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।