द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम घोषित, बावुमा और कोएत्जी की वापसी

जोहान्सबर्ग : दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की घरेलू वनडे श्रृंखला के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान तेम्बा बावुमा संभालेंगे, जबकि तेज गेंदबाज गेराल्ड…

Ragwendra P Singh
September 7, 2026
2 min read
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम घोषित, बावुमा और कोएत्जी की वापसी

जोहान्सबर्ग : दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की घरेलू वनडे श्रृंखला के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान तेम्बा बावुमा संभालेंगे, जबकि तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी की भी टीम में वापसी हुई है।बावुमा ने आखिरी बार दिसंबर, 2025 में भारत के खिलाफ वनडे मुकाबला खेला था। कोएत्जी 2023 विश्व कप के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम में लौटे हैं। नामीबिया के खिलाफ हालिया श्रृंखला में आराम दिए गए नियमित खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है। इनमें एडेन मार्करम, मार्को यानसेन, लुंगी एनगिडी, डेविड मिलर, कॉर्बिन बॉश और क्विंटन डिकॉक शामिल हैं। मार्करम श्रृंखला के दूसरे और तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध रहेंगे।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह श्रृंखला अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।दोनों टीमें अक्टूबर में तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भी आमने-सामने होंगी। दक्षिण अफ्रीका ने अभी टेस्ट श्रृंखला के लिए अपनी टीम घोषित नहीं की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को ही अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया था।दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम:तेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोरजी, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को यानसेन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।