एससीओ बैठक में नेपाल का ऐलान- जल्द ही चीन तक ट्रांसमिशन लाइन का होगा निर्माण
काठमांडू : नेपाल के ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में चीन के साथ मिल कर जल्द ही अंतर्देशीय प्रसारण लाइन के निर्माण की बात कही है। नेपाल के ऊर्जा मंत्री खड़का ने कहा कि जिस तरह से नेपाल और…

काठमांडू : नेपाल के ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में चीन के साथ मिल कर जल्द ही अंतर्देशीय प्रसारण लाइन के निर्माण की बात कही है।
नेपाल के ऊर्जा मंत्री खड़का ने कहा कि जिस तरह से नेपाल और भारत के बीच बिजली आयात निर्यात के लिए अंतर्देशीय ट्रांसमिशन लाइन बनाई गई है, उसी तरह अब सरकार के आर्थिक अनुदान से नेपाल के चिल्लिमे से चीन के केरूँग तक 220 केवी का प्रसारण लाइन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत के साथ 132 केवी और 400 केवी का ट्रांसमिशन लाइन के जरिये बिजली का आयात निर्यात किया जा रहा है। इसी तर्ज पर अब चीन के साथ भी ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण करके नेपाल से बिजली का आयात-निर्यात किया जा सकेगा।
नेपाल के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सन 2035 तक हमने 28,500 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है, जिसमें 25 हजार मेगावाट बिजली का निर्यात किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि भारत की तरह चीन को भी बिजली की सप्लाई करने में नेपाल सक्षम हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
