एनपीसीआई इंटरनेशनल ने केएचक्यूआर के माध्यम से कंबोडिया में शुरू की यूपीआई भुगतान सुविधा
नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को एसीएलईडीए बैंक पीएलसी के साथ साझेदारी में कंबोडिया…

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को एसीएलईडीए बैंक पीएलसी के साथ साझेदारी में कंबोडिया में वहां की राष्ट्रीय क्यूआर कोड प्रणाली केएचक्यूआर के माध्यम से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) भुगतान सुविधा शुरू की।
इस सेवा की शुरुआत कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान की गई। इस कार्यक्रम में कंबोडिया के नेशनल बैंक (एनबीसी) की गवर्नर डॉ. चिया सेरेई और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
यह पहल भारत और कंबोडिया के बीच सीमा-पार क्यूआर भुगतान प्रणाली को जोड़ने की पहली चरण की परियोजना है। इसके तहत भारतीय यात्री अब यूपीआई-आधारित मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए कंबोडिया के 45 लाख से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आसानी से भुगतान कर सकेंगे। इनमें पर्यटन स्थल, रेस्तरां, होटल और रिटेल स्टोर सहित कई स्थान शामिल हैं।
परियोजना के अगले चरण में कंबोडिया के नागरिक भी अपने घरेलू बैंकिंग या भुगतान एप्लिकेशन का उपयोग करके भारत में लाखों यूपीआई क्यूआर कोड वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भुगतान कर सकेंगे। इससे दोनों देशों के बीच दो-तरफा और आपस में जुड़ी डिजिटल भुगतान प्रणाली विकसित होगी।
इस पहल का लाभ : एनपीसीआई इंटरनेशनल ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य रियल-टाइम, सुरक्षित और इंटरऑपरेबल डिजिटल लेनदेन उपलब्ध कराना है। इससे भुगतान प्रक्रिया अधिक आसान होगी, यात्रियों को सुविधा मिलेगी और भारत तथा कंबोडिया के बीच पर्यटन एवं व्यापारिक संबंधों को भी मजबूती मिलेगी। पहले चरण में कंबोडिया के व्यापारियों को भारत के करोड़ों डिजिटल भुगतान उपयोगकर्ताओं तक पहुंच मिलेगी। इसके अलावा, उन्हें नकदी प्रबंधन में आसानी, नकद लेनदेन पर कम निर्भरता और बेहतर परिचालन दक्षता जैसे लाभ भी प्राप्त होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
