उड्डयन मंत्री ने एचएएल के उन्नत नागरिक हेलीकॉप्टर की परीक्षण उड़ान को दिखाई हरी झंडी
बेंगलुरु : केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार को एचएएल के उन्नत हल्के नागरिक हेलीकॉप्टर 'ध्रुव एनजी' की पहली परीक्षण उड़ान को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने इस उपलब्धि को 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में एक…

बेंगलुरु : केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार को एचएएल के उन्नत हल्के नागरिक हेलीकॉप्टर 'ध्रुव एनजी' की पहली परीक्षण उड़ान को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने इस उपलब्धि को 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में एक बड़ी छलांग बताया।
मंत्री नायडू ने एक्स पर कहा, “ 'ध्रुव एनजी' का स्वदेशी शक्ति इंजन द्वारा संचालित होना, भारत की विश्व स्तरीय रोटरी-विंग प्लेटफॉर्म के डिजाइन और निर्माण की क्षमता को दर्शाता है। यह सफलता भारत को वैश्विक विमानन विनिर्माण केंद्र के रूप में मजबूती प्रदान करती है।”
उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, देश आयात पर निर्भरता से स्वदेशी विश्वसनीयता की ओर निर्णायक रूप से अग्रसर है। यह भारत के नागरिक उड्डयन और रक्षा विनिर्माण क्षेत्र के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और गर्व का क्षण है। अब मुख्य लक्ष्य एचएएल के विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र का उपयोग नागरिक उड्डयन को बढ़ावा देने पर है।
मंत्री ने कहा, “अभी देश में 300 हेलीकॉप्टर हैं लेकिन मांग 1000-1500 की है। हम सिर्फ विदेशी खरीदारों पर निर्भर नहीं रह सकते। हमारा आत्मनिर्भर भारत का विजन है।”
उल्लेखनीय है कि एचएएल ने 86 वर्षों से भारतीय वैमानिकी और रक्षा उद्योग को आकार दिया है। इसमें नागरिक और सैन्य विमानन दोनों में कई उपलब्धियां शामिल हैं। इस वर्ष फरवरी में, एचएएल ने इस स्वदेशी हेलीकॉप्टर को 2025 एयरो इंडिया शो बेंगलुरु में प्रदर्शित किया था।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
