ईरान ने संघर्षविराम का सम्मान करने की बात दोहराई, राष्ट्रपति पेजेश्कियान बोले– “इजराइल ने किया उल्लंघन तो देंगे जवाब”
तेहरान : ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि ईरान तब तक इजराइल के साथ संघर्षविराम का उल्लंघन नहीं करेगा, जब तक इजराइल पहले ऐसा नहीं करता। यह बयान ईरान से जुड़े राज्य-संबद्ध समाचार माध्यम…

तेहरान : ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि ईरान तब तक इजराइल के साथ संघर्षविराम का उल्लंघन नहीं करेगा, जब तक इजराइल पहले ऐसा नहीं करता। यह बयान ईरान से जुड़े राज्य-संबद्ध समाचार माध्यम 'नूर न्यूज' के हवाले से आया है।
राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने कहा, “ईरान संघर्षविराम का उल्लंघन नहीं करेगा, जब तक जायोनिस्ट शासन (इजराइल) पहले ऐसा नहीं करता। तेहरान बातचीत के लिए तैयार है और ईरानी जनता के अधिकारों की रक्षा वार्ता की मेज पर करने को इच्छुक है।”
यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के बाद सोमवार को ईरान और इजराइल के बीच संघर्षविराम लागू किया गया था। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद इजराइल ने आरोप लगाया कि तेहरान ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए उसपर रॉकेट दागे। ईरान ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।
क्षतिग्रस्त क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में जुटा ईरान
संघर्ष विराम की घोषणा के बाद इजराइली हमलों से क्षतिग्रस्त क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में ईरान जुट गया है। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फातेमा मोहेजरानी ने मंगलवार को कहा, “हमने आवासीय इलाकों, वैज्ञानिक केंद्रों, अनुसंधान संस्थानों, स्वास्थ्य सेवाओं और आम नागरिकों पर हमलों को झेला है… इसलिए हमारे सामने पुनर्निर्माण की एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।” उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा नुकसान का विस्तृत मूल्यांकन शुरू कर दिया गया है और जल्द ही पुनर्वास योजनाओं को लागू किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
