ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई का आह्वान, मुस्लिम देश असली दुश्मन की पहचान करें
तेहरान : ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने रविवार को कहा कि मुस्लिम देशों को इस समय असली दुश्मन की पहचान करनी चाहिए। उन्होंने अमेरिका और इजराइल पर इस्लामिक एकता के कट्टर दुश्मन होने का आरोप लगाया।ईरान के सरकारी…

तेहरान : ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने रविवार को कहा कि मुस्लिम देशों को इस समय असली दुश्मन की पहचान करनी चाहिए। उन्होंने अमेरिका और इजराइल पर इस्लामिक एकता के कट्टर दुश्मन होने का आरोप लगाया।ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के अनुसार इस्लामिक एकता सप्ताह के मौके पर एक संदेश में खामेनेई ने कहा, "इस्लामिक देशों के शासकों, खासकर पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र के शासकों से मेरी जोरदार और बार-बार की सलाह है कि वे अपने असली दुश्मन को पहचानें, उसकी योजना को समझें और उसका सामना करें।"अल जजीरा की रिपोर्ट में आईआरआईबी के हवाले से बताया गया है कि खामेनेई ने कहा कि प्रिय और प्रभावशाली इस्लामिक सभ्यता को हासिल करने के लिए मुसलमानों के बीच एकता जरूरी है। खामेनेई ने दावा किया कि अमेरिका और इजराइल इस एकता और दोस्ती के कट्टर दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन और तेल अवीव न केवल ईरान के नहीं बल्कि समूचे इस्लामिक जगत के भी दुश्मन हैं।उल्लेखनीय है कि फरवरी के आखिर में अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया। इसके जवाब में तेहरान ने उन क्षेत्रीय देशों पर जवाबी हमले किए, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। अप्रैल में ईरान और अमेरिका युद्धविराम पर सहमत हुए और जून में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसका मकसद सैन्य संघर्ष को खत्म कर स्थायी शांति समझौते तक पहुंचना था।हालांकि, पिछले महीने यह समझौता टूट गया। तेहरान और वाशिंगटन के बीच लगभग दो हफ्तों तक हमले होते रहे। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष को सुलझाने के लिए बातचीत की खबरों के बीच अचानक बमबारी रोक दी। अब अमेरिका ने आर्थिक नाकाबंदी करनी शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
