द इंडियन व्यू

ईरान-इजराइल के बीच हवाई संघर्ष तेज, तेल अवीव और तेहरान में भीषण विस्फोट

तेहरान (ईरान)/तेल अवीव (इजराइल) : इजराइल की सैन्य कार्रवाई से प्रतिशोध की आग में झुलस रहे ईरान के जवाबी हमले से स्थिति और विस्फोटक हो गई है। अब से कुछ देर पहले ईरान की राजधानी तेहरान और इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर…

Ragwendra P Singh
June 14, 2025
3 min read
ईरान-इजराइल के बीच हवाई संघर्ष तेज, तेल अवीव और तेहरान में भीषण विस्फोट

तेहरान (ईरान)/तेल अवीव (इजराइल) : इजराइल की सैन्य कार्रवाई से प्रतिशोध की आग में झुलस रहे ईरान के जवाबी हमले से स्थिति और विस्फोटक हो गई है। अब से कुछ देर पहले ईरान की राजधानी तेहरान और इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर भीषण विस्फोट हुए हैं। दोनों देशों ने मिसाइल और ड्रोन दागकर लोगों को थर्रा दिया।

अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की खबर के अनुसार, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ने के कारण तेल अवीव और तेहरान में और भीषण विस्फोट हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि ईरानी मिसाइलों ने यरुशलम में भारी तबाही मचाई है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने माना है कि ईरान की मिसाइलें इजराइल में गरजी हैं। इससे उत्तरी इजराइल में काफी देर तक सायरन बजते रहे।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू कांग ने कहा कि बीजिंग इजराइल की ईरान पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद बने हालात से चिंतिंत है। बीजिंग का मानना है कि क्षेत्र में तनाव बढ़ाना किसी के हित में नहीं होगा। चीन ने कहा कि इजराइल, ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन न करे।

संयुक्त राज्य अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लीटर ने कहा कि इजराइल में ईरानी हमलों में एक महिला की मौत हो गई और लगभग 40 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि आज हमने ईरान से तीन बैलिस्टिक मिसाइलों का सामना किया। कल से अब तक ईरान ने लगभग 150 मिसाइल दागीं। उन्होंने कहा कि ईरान के पास मात्र2,000 बैलिस्टिक मिसाइलें हैं। वह ज्यादा दिन टिक नहीं पाएगा।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, ईरान ने अपने परमाणु स्थलों पर हमलों के जवाब में इजराइल पर मिसाइलें दागकर उसकी नाक में दम कर दिया है। इजराइली लड़ाकू विमानों और ड्रोन ने शुक्रवार रात और शनिवार सुबह ईरान के कई हिस्सों में तबाही मचाई और तेहरान के परमाणु स्थलों और सैन्य नेतृत्व पर हमला किया है। हमलों के बाद ईरान की ओर से जवाबी मिसाइलों की बौछार की गई। इनमें से कई मिसाइलें तेल अवीव में इमारतों से टकराईं। इस दौरान कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

अल जजीरा की खबर के अनुसार, ईरान के इजराइल पर किए गए ताजा हमले में कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं। ईरान का कहना है कि इजराइल ने ईरान में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों सहित 78 लोगों को मार डाला है और 320 से अधिक लोगों को घायल कर दिया है। इजराइली सेना के शहरों, सैन्य स्थलों और परमाणु सुविधाओं पर हमले जारी हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।