इराक में आग लगने से 61 लोगों की मौत, तीन दिन के शोक की घोषणा
बगदाद : इराक के पूर्वी हिस्से में स्थित वासित प्रांत के कुट शहर की एक मार्केट में आग लगने से कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई। अनेक लोग लापता बताए गए हैं। नागरिक सुरक्षा टीमों ने कम से कम 45 लोगों को बचा लिया है। वासित…

बगदाद : इराक के पूर्वी हिस्से में स्थित वासित प्रांत के कुट शहर की एक मार्केट में आग लगने से कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई। अनेक लोग लापता बताए गए हैं। नागरिक सुरक्षा टीमों ने कम से कम 45 लोगों को बचा लिया है। वासित प्रांत में तीन दिन के शोक की घोषणा की गई है।
अल जजीरा न्यूज चैनल की खबर के अनुसार इराक के गृह मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि यह आग कुट शहर के एक हाइपरमार्केट में लगी। 14 जले हुए शव मिले हैं। नागरिक सुरक्षा टीमों ने इमारत के अंदर से 45 लोगों को बचाया है, जबकि 59 मृतकों की पहचान हो गई है। यह हाइपर मार्केट एक पांच मंजिला इमारत में आबाद थी। यहां रात भर आग की लपटें उठती रहीं। इस इमारत में कुछ दिन पहले एक रेस्टोरेंट भी खुला था।
प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने कहा कि उन्होंने गृहमंत्री को मौके पर भेजा है। वासित प्रांत के गवर्नर मोहम्मद अल-मायाही ने बताया कि आग हाइपर मार्केट और रेस्टोरेंट में लगी। दमकलकर्मियों ने कई लोगों को बचाया और आग बुझाई। प्रांत में तीन दिन के शोक की घोषणा की गई है। अधिकारियों से 48 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही इस इमारत के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इससे पहले जुलाई 2021 में नासिरिया के एक अस्पताल में लगी आग में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसके दो साल बाद 2023 में निनवेह प्रांत के हमदानिया में एक विवाह स्थल पर लगी आग में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
