इजराइल और ईरान ने तीसरे दिन भी एक-दूसरे पर मिसाइलों के हमले किए
तेल अवीव/यरूशलम : इजराइल और ईरान ने तीसरे दिन भी एक-दूसरे पर मिसाइलों के हमले किये हैं। इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने रविवार को पुष्टि की कि ईरान ने एक नई मिसाइल हमले की लहर शुरू की है, जिससे पूरे इजराइल में अलर्ट की…

तेल अवीव/यरूशलम : इजराइल और ईरान ने तीसरे दिन भी एक-दूसरे पर मिसाइलों के हमले किये हैं। इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने रविवार को पुष्टि की कि ईरान ने एक नई मिसाइल हमले की लहर शुरू की है, जिससे पूरे इजराइल में अलर्ट की स्थिति बन गई। सेना ने नागरिकों को सुरक्षित आश्रयों के पास रहने और सार्वजनिक स्थानों में आवाजाही सीमित करने की चेतावनी दी।
इजराइली सेना ने बयान में कहा, "हमारी रक्षा प्रणाली खतरे को रोकने के लिए सक्रिय हो चुकी है। पूरे देश में नागरिकों को निर्देश दिया गया है कि वे संरक्षित स्थलों के निकट रहें, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सार्वजनिक जमावड़ों से बचें।"
अमेरिकी टेलीविजन चैनल 'सीएनएन' की रिपोर्ट के मुताबिक तेल अवीव शहर में हवाई हमले के सायरन बजने लगे, जिससे लोगों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात को देखते हुए इजराइली सेना से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए हैं।
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी 'आईआरएनए' और राज्य टेलीविजन ने भी इस बात की पुष्टि की कि रविवार को इजराइल के खिलाफ "नई मिसाइलों की लहर" दागी गई है। यह हमला दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष के तीसरे दिन हुआ।
हालांकि हमले के कुछ घंटे बाद, इजराइली सेना ने स्थिति की समीक्षा करते हुए एक नई घोषणा जारी की। आईडीएफ के अनुसार, "स्थिति का आकलन करने के बाद गृह मोर्चा कमांड ने सभी क्षेत्रों में लोगों को संरक्षित स्थानों से बाहर निकलने की अनुमति दे दी है।" इस फैसले से जनता को थोड़ी राहत मिली है, हालांकि सतर्कता बरतने की अपील अब भी जारी है।
इजराइल की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा मैगन डेविड एडोम (एमडीए) ने कहा कि ईरानी हमले में अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
