द इंडियन व्यू

इजराइली हमले में 38 फिलीस्तीनियों की मौत, संघर्ष विराम वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल कतर रवाना

दीर अल-बलाह : इजराइली हवाई हमलों में रविवार को गाजा में कम से कम 38 फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब इजराइल ने संघर्ष विराम वार्ता के लिए अपना एक प्रतिनिधिमंडल कतर भेजा है, जहां प्रधानमंत्री…

Ragwendra P Singh
July 6, 2025
2 min read
इजराइली हमले में 38 फिलीस्तीनियों की मौत, संघर्ष विराम वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल कतर रवाना

दीर अल-बलाह : इजराइली हवाई हमलों में रविवार को गाजा में कम से कम 38 फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब इजराइल ने संघर्ष विराम वार्ता के लिए अपना एक प्रतिनिधिमंडल कतर भेजा है, जहां प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अमेरिका दौरे से पहले समझौते की दिशा में बातचीत होगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को नेतन्याहू से व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे। इससे पहले ट्रंप ने एक 60-दिन के प्रारंभिक संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत हमास के कब्जे में बंधकों की रिहाई के बदले गाजा में मानवीय सहायता की आपूर्ति बढ़ाने की बात कही गई है। इस प्रस्तावित योजना में 21 महीने से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए विस्तृत वार्ता का भी प्रावधान है।

इस बीच, एक इजराइली अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात सुरक्षा कैबिनेट ने उत्तरी गाजा में सहायता भेजने की अनुमति दे दी है, जहां भोजन और दवाओं की भारी कमी है। यह निर्णय सार्वजनिक रूप से साझा नहीं किया गया है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच यमन स्थित ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हालांकि, इजराइली सेना ने कहा कि उन्होंने सभी मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि मार्च के महीने में संघर्ष विराम टूटने के बाद से उत्तरी गाजा में सहायता लगभग ठप है। वर्तमान में सबसे निकटतम सहायता वितरण केंद्र गाजा शहर के दक्षिण में नेटजारिम कॉरिडोर के पास स्थित है, जो उत्तर और दक्षिण गाजा को विभाजित करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।