द इंडियन व्यू

इंडोनेशिया मास्टर्स: अनमोल खरब सेमीफाइनल में हारीं, चीन की शू वेन जिंग ने दी मात

पोंटियानक : भारत की तीसरी वरीय अनमोल खरब को इंडोनेशिया मास्टर्स 2026 के महिला एकल सेमीफाइनल में चीन की विश्व नंबर 81 शू वेन जिंग के खिलाफ 16-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। पश्चिम कालीमंतान के पोंटियानक में शनिवार…

Ragwendra P Singh
September 5, 2026
2 min read
इंडोनेशिया मास्टर्स: अनमोल खरब सेमीफाइनल में हारीं, चीन की शू वेन जिंग ने दी मात

पोंटियानक : भारत की तीसरी वरीय अनमोल खरब को इंडोनेशिया मास्टर्स 2026 के महिला एकल सेमीफाइनल में चीन की विश्व नंबर 81 शू वेन जिंग के खिलाफ 16-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। पश्चिम कालीमंतान के पोंटियानक में शनिवार को खेले गए मुकाबले में शू वेन जिंग ने 49 मिनट में सीधे गेमों में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।अनमोल ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत करते हुए 4-1 की बढ़त बनाई लेकिन शू वेन जिंग ने वापसी करते हुए स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया। मध्यांतर तक चीनी खिलाड़ी 11-9 से आगे थीं। ब्रेक के बाद अनमोल ने जोरदार वापसी करते हुए 12-12 से बराबरी की और 13-12 की बढ़त भी हासिल की। हालांकि शू वेन जिंग ने फिर स्कोर 13-13 और 14-14 से बराबर किया और 18-16 की बढ़त बनाने के बाद पहला गेम 21-16 से अपने नाम कर लिया।दूसरे गेम में अनमोल ने 5-2 की बढ़त के साथ शुरुआत की और इसे बढ़ाकर 9-4 कर दिया। शू वेन जिंग ने अंतर कम करते हुए स्कोर 10-6 किया लेकिन अनमोल ने मध्यांतर तक 11-7 की बढ़त बनाए रखी।मध्यांतर के बाद शू वेन जिंग ने लगातार अंक हासिल करते हुए 11-11 से बराबरी कर ली और फिर 12-11 की बढ़त बना ली। अनमोल ने 13-12 से फिर बढ़त हासिल की और स्कोर 15-13 किया लेकिन चीनी खिलाड़ी ने एक बार फिर वापसी करते हुए 16-16 से बराबरी कर ली।इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। स्कोर 17-17 और फिर 19-19 रहा। शू वेन जिंग ने 20-19 पर मैच प्वाइंट हासिल किया और अगले अंक के साथ गेम 21-19 से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।महिला एकल के दूसरे सेमीफाइनल में भारत की मानसी सिंह का सामना कनाडा की रेचल चान से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।