इंडस्ट्री ने किया किनारा, दर्शकों ने दिया प्यार, विशाल ने सुनाई अपनी कहानी
विशाल की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है और अब दुनियाभर में 75 करोड़ रुपये की कमाई के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। खास बात यह है कि फिल्म को अपनी रिलीज के बाद कई चुनौतियों का सामना करना…

विशाल की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है और अब दुनियाभर में 75 करोड़ रुपये की कमाई के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। खास बात यह है कि फिल्म को अपनी रिलीज के बाद कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 'अवारापन 2' और 'बंटवारा' जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीज के चलते इसके शो की संख्या 250 से घटकर महज 25 रह गई थी। इसके अलावा पीवीआर और सिनेपोलिस जैसे बड़े मल्टीप्लेक्स भी शुरुआत में फिल्म को पर्याप्त स्क्रीन देने को लेकर हिचकिचा रहे थे। इन मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखी।फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या और संगीतकार ऋषि पाठक के साथ खुद मोर्चा संभाला। तीनों ने सूरत और अलीगढ़ जैसे शहरों में जाकर दर्शकों से सीधे मुलाकात की और फिल्म को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानी। टीम की यह कोशिश रंग लाई और दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद सिनेमाघरों में फिल्म के शो दोबारा बढ़ाने पड़े। छोटे बजट में बनी इस फिल्म का प्रदर्शन अब इसके निर्माताओं के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' अब दुनियाभर में रिलीज होने की तैयारी कर रही है। फिल्म की सफलता के बीच विशाल ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। उनका कहना है कि शुरुआती दौर में उन्हें इंडस्ट्री से अपेक्षित समर्थन नहीं मिला, लेकिन टीम की मेहनत, दर्शकों के प्यार और लगातार प्रयासों ने फिल्म की तस्वीर बदल दी। अब फिल्म की ग्लोबल रिलीज के साथ इसकी कहानी और सफर को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
