आईएसएल 2026-27 की शुरुआत 10 अक्टूबर से, आठ महीने तक चलेगा टूर्नामेंट
नई दिल्ली : इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के नए सत्र की शुरुआत 10 अक्टूबर से होगी जो मई 2027 तक चलेगा। शनिवार को लीग के नए सत्र के शुरुआत की तारीख घोषित की गई।नए सत्र में आईएसएल अपने पारंपरिक होम और अवे मैदान वाले प्रारूप…

नई दिल्ली : इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के नए सत्र की शुरुआत 10 अक्टूबर से होगी जो मई 2027 तक चलेगा। शनिवार को लीग के नए सत्र के शुरुआत की तारीख घोषित की गई।नए सत्र में आईएसएल अपने पारंपरिक होम और अवे मैदान वाले प्रारूप में लौटेगा। लीग चरण में शीर्ष पर रहने वाली टीम को शील्ड विजेता घोषित किया जाएगा। यही टीम आईएसएल की आधिकारिक चैंपियन होगी और उसे एशियाई प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा।इसके अलावा प्लेऑफ प्रारूप की भी वापसी होगी। लीग तालिका में शीर्ष छह स्थान हासिल करने वाली टीमें आईएसएल कप के लिए मुकाबला करेंगी। आठ महीने तक चलने वाले सत्र में कुल 163 मुकाबले खेले जाएंगे।कुल 13 टीमें राउंड-रॉबिन, होम और अवे वाले प्रारूप में हिस्सा लेंगी। हालांकि, चर्चिल ब्रदर्स की भागीदारी नियामकीय मंजूरी पर निर्भर है।सत्र में हिस्सा लेने वाली टीमों में बेंगलुरु एफसी, चेन्नईयिन एफसी, चर्चिल ब्रदर्स एफसी, ईस्ट बंगाल एफसी, एफसी गोवा, इंटर काशी एफसी, केरल ब्लास्टर्स एफसी, मोहन बागान सुपर जायंट, मुंबई सिटी एफसी, नॉर्थ-ईस्ट यूनाइटेड एफसी, ओडिशा एफसी, पंजाब एफसी और स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली शामिल हैं।2025-26 इंडियन फुटबॉल लीग का खिताब जीतकर आईएसएल में पदोन्नति हासिल करने वाले डायमंड हार्बर एफसी ने 2026-27 सत्र के लिए प्रशासनिक शुल्क की अनिवार्य शर्त पूरी नहीं की। इसके चलते क्लब ने पदोन्नत टीम के रूप में मिले स्थान को स्वीकार नहीं किया।लीग की पदोन्नति और निर्वासन व्यवस्था के तहत डायमंड हार्बर इस सत्र में अंक हासिल करने के लिए पात्र नहीं होगा और उसे तालिका में सबसे नीचे रखा जाएगा। क्लब 2027-28 सत्र के लिए अपना आईएसएल दर्जा भी बरकरार नहीं रख पाएगा और उस सत्र में इंडियन फुटबॉल लीग में खेलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
