द इंडियन व्यू

आईएसएल स्थगित होने के बाद सुनील छेत्री ने भारतीय फुटबॉल की स्थिति को बताया बेहद चिंताजनक

नई दिल्ली : भारतीय दिग्गज और रिकॉर्ड गोलस्कोरर सुनील छेत्री ने देश में मौजूदा फुटबॉल हालात को 'बेहद चिंताजनक' बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के स्थगित होने के बाद…

Ragwendra P Singh
July 16, 2025
2 min read
आईएसएल स्थगित होने के बाद सुनील छेत्री ने भारतीय फुटबॉल की स्थिति को बताया बेहद चिंताजनक

नई दिल्ली : भारतीय दिग्गज और रिकॉर्ड गोलस्कोरर सुनील छेत्री ने देश में मौजूदा फुटबॉल हालात को 'बेहद चिंताजनक' बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के स्थगित होने के बाद खिलाड़ियों और स्टाफ की बढ़ती अनिश्चितता और डर को लेकर अपनी चिंता जताई।

छेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “भारतीय फुटबॉल की मौजूदा स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। मुझे खिलाड़ियों, स्टाफ मेंबर्स, फिजियो, मसाज करने वालों, बल्कि अन्य क्लबों से भी कई संदेश मिले हैं। हर कोई परेशान है, डरा हुआ है और इस अनिश्चितता को लेकर आहत है।”

यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत की शीर्ष पुरुष फुटबॉल लीग आईएसएल को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है, क्योंकि आईएसएल के आयोजक फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के बीच इस महीने की शुरुआत में कोई समझौता नहीं हो सका।

छेत्री ने हालांकि उम्मीद भी जताई कि हालात जल्द सुधरेंगे। उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि जो लोग खेल का संचालन कर रहे हैं, वे सीजन को दोबारा शुरू कराने के लिए प्रयासरत हैं। मैं आशावादी हूं कि जल्द ही कोई ठोस समाधान निकलेगा।”

छेत्री आईएसएल के उद्घाटन सीज़न में मुंबई सिटी एफसी का हिस्सा थे और 2013 से दो चरणों में बेंगलुरु एफसी से जुड़े हैं। वह क्लब के साथ अब तक सात खिताब जीत चुके हैं, जिनमें दो आई-लीग और एक आईएसएल खिताब शामिल है।

अपनी पोस्ट में उन्होंने खिलाड़ियों और फुटबॉल से जुड़े तमाम कर्मियों के लिए एकजुटता का संदेश भी दिया। उन्होंने लिखा, “मेरे पास शायद सभी जवाब न हों, लेकिन मेरा संदेश उन सभी के लिए है जिनकी रोज़ी-रोटी इस खेल से जुड़ी है। हम इस तूफान को एक साथ पार करेंगे। एक-दूसरे का साथ दें। अभ्यास जारी रखें और खुद को बेहतर बनाते रहें। फुटबॉल फिर शुरू होगी… और जल्द ही होगी।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।