आईएमएफ की शीर्ष अधिकारी डॉ. गीता गोपीनाथ ने राष्ट्रपति से श्रीलंका के आर्थिक सुधार पर की चर्चा
कोलंबो : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रथम उप प्रबंध निदेशक डॉ. गीता गोपीनाथ ने आज कोलंबो में राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके और सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका (सीबीएसएल) के गवर्नर डॉ. नंदलाल वीरसिंघे से मुलाकात की। डॉ.…

कोलंबो : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रथम उप प्रबंध निदेशक डॉ. गीता गोपीनाथ ने आज कोलंबो में राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके और सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका (सीबीएसएल) के गवर्नर डॉ. नंदलाल वीरसिंघे से मुलाकात की। डॉ. गीता गोपीनाथ ने दोनों से श्रीलंका के आर्थिक सुधार प्रयासों पर चर्चा की।
डेली मिरर अखबार की खबर के अनुसार डॉ. गोपीनाथ ने सबसे पहले राष्ट्रपति दिसानायके से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने आर्थिक सुधारों को लागू करने में श्रीलंका की उत्साहजनक प्रगति पर चर्चा की। डॉ. गोपीनाथ ने एक्स पोस्ट पर कहा कि उन्हें राष्ट्रपति से मिलकर खुशी हुई। चर्चा श्रीलंका के आर्थिक सुधारों पर मजबूत प्रदर्शन और इस गति को बनाए रखने के महत्व पर केंद्रित रही।
आईएमएफ की प्रथम उप प्रबंध निदेशक डॉ.गोपीनाथ ने कहा कि इन सुधारों के प्रति प्रतिबद्धता सभी श्रीलंकाई लोगों के लिए स्थायी स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद डॉ. गोपीनाथ ने सीबीएसएल के गवर्नर डॉ. नंदलाल वीरसिंघे के साथ चर्चा की। उन्होंने बैठक को उत्कृष्ट बताया। उल्लेखनीय है 08 दिसंबर, 1971 को जन्मीं गीता गोपीनाथ भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। वह 21 जनवरी, 2022 से आईएमएफ के प्रथम उप प्रबंध निदेशक के पद पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
