अलका नांगिया अरोड़ा ने रक्षा लेखा महानियंत्रक का पदभार संभाला
नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस (आईडीएएस) की 1991 बैच की अधिकारी अलका नांगिया अरोड़ा ने आज, 1 अगस्त 2026 को रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) का पदभार संभाल लिया है। गढ़वाल…

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस (आईडीएएस) की 1991 बैच की अधिकारी अलका नांगिया अरोड़ा ने आज, 1 अगस्त 2026 को रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) का पदभार संभाल लिया है।
गढ़वाल विश्वविद्यालय, देहरादून और आईआईटी रुड़की की पूर्व छात्रा श्रीमती अरोड़ा ने भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इनमें कृषि मंत्रालय के कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग (डीएआरई) में अपर सचिव व वित्तीय सलाहकार, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में संयुक्त सचिव, सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की प्रबंध निदेशक तथा कपड़ा मंत्रालय में हस्तशिल्प के लिए अपर विकास आयुक्त जैसे प्रमुख पद शामिल हैं।
रक्षा वित्तीय प्रबंधन और जनसेवा के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाली अलका नांगिया ने हस्तशिल्प संवर्धन, कृषि अनुसंधान, खरीद नीति व सार्वजनिक वित्त से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का नेतृत्व किया है। उन्होंने आईआईएम बेंगलुरु और आईएसबी मोहाली जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से उन्नत प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है।
अलका नांगिया अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत कोलकाता स्थित दमदम ऑर्डनेंस फैक्ट्री में रक्षा मंत्रालय के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और तीनों सशस्त्र बलों के साथ व्यापक अनुभव हासिल किया। उन्होंने मुंबई स्थित नेवल डॉकयार्ड में एडमिरल सुपरिटेंडेंट (एएसडी) की वित्तीय सलाहकार (एफए), आर्मी ईस्टर्न कमांड की एफए एवं कोलकाता में एरिया अकाउंट्स ऑफिस की प्रमुख, वेस्टर्न एयर कमांड (डब्ल्यूएसी) और आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल (एएचआरआर) की एकीकृत वित्तीय सलाहकार (आईएफए) तथा एयर फोर्स मुख्यालय की प्रधान आईएफए के रूप में जिम्मेदारियां निभाईं।
अरोड़ा ने रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) मुख्यालय में अतिरिक्त सीजीडीए और विशेष सीजीडीए के रूप में भी कार्य किया। इस दौरान उन्होंने लेखा-परीक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रणालियों, एकीकृत वित्तीय सलाहकार व्यवस्था और प्रशिक्षण से संबंधित नीतियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
