द इंडियन व्यू

अमेरिकी लोगों को असली आजादी लौटाने का वादा कर एलन मस्क ने की नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व करीबी सहयोगी रहे टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने शनिवार को यह कहते हुए नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की कि अमेरिका की "वन-पार्टी सिस्टम" को…

Ragwendra P Singh
July 6, 2025
2 min read
अमेरिकी लोगों को असली आजादी लौटाने का वादा कर एलन मस्क ने की नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व करीबी सहयोगी रहे टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने शनिवार को यह कहते हुए नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की कि अमेरिका की "वन-पार्टी सिस्टम" को चुनौती देना जरूरी है। साल 2024 के चुनाव में मस्क, ट्रंप के सबसे बड़े दानकर्ता थे, लेकिन दोनों में वन बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर अनबन के बाद मस्क की राह अलग हो गई।

एलन मस्क ने शनिवार को खुद की राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने शनिवार को घोषणा की कि वे ‘अमेरिकन पार्टी’ शुरू कर रहे हैं, जो अमेरिकी नागरिकों को उनकी आजादी लौटाने के लिए बनाई गई है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा- "जब बात बर्बादी और भ्रष्टाचार से हमारे देश को दिवालिया बनाने की आती है, तो हम बन पार्टी सिस्टम में रहते हैं, लोकतंत्र में नहीं।" उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी अमेरिका के लोगों के लिए असली राजनीतिक विकल्प बनेगी।

मस्क ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला उस समय किया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनके रिश्ते बेहद खराब हो चुके हैं।

वे साल 2024 के चुनाव में ट्रंप की पार्टी के सबसे बड़े न केवल दानकर्ता थे बल्कि सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में थे। हालांकि जल्द ही दोनों के बीच वन बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर ऐसे मतभेद हुए कि राहें जुदा हो गई। मस्क ने इस बिल से अमेरिकी कर्ज में भारी वृद्धि का दावा करते हुए चुनौती दी कि अगर ट्रंप ने इस बिल को पास किया तो वो नई राजनीतिक पार्टी बना लेंगे। लिहाजा, वन बिग ब्यूटीफुल बिल जैसे ही पास हुआ, मस्क ने नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।