द इंडियन व्यू

अमेरिकी टीवी पत्रकार बिल मोयर्स का 91 वर्ष की आयु में निधन

न्यूयॉर्क : अमेरिका के वरिष्ठ टीवी पत्रकार और व्हाइट हाउस के पूर्व सहयोगी बिल मोयर्स का 91 वर्ष की आयु में गुरुवार को यहां निधन हो गया। टेलीविजन संवाददाता और टिप्पणीकार के रूप में पहचाने जाने से पहले उनका तत्कालीन…

Ragwendra P Singh
June 27, 2025
2 min read
अमेरिकी टीवी पत्रकार बिल मोयर्स का 91 वर्ष की आयु में निधन

न्यूयॉर्क : अमेरिका के वरिष्ठ टीवी पत्रकार और व्हाइट हाउस के पूर्व सहयोगी बिल मोयर्स का 91 वर्ष की आयु में गुरुवार को यहां निधन हो गया। टेलीविजन संवाददाता और टिप्पणीकार के रूप में पहचाने जाने से पहले उनका तत्कालीन राष्ट्रपति लिंडन बी. जॉनसन से लंबा जुड़ाव रहा है।

लॉस एंजिल्स टाइम्स की खबर के अनुसार, मोयर्स के बेटे विलियम ने बताया कि उनके पिता का लंबी बीमारी के बाद मेमोरियल स्लोन केटरिंग अस्पताल में निधन हो गया। मोयर्स ने 1971 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉनसन के प्रमुख सलाहकार और प्रेस सचिव के रूप में काम करने के बाद अपने टीवी करियर की शुरुआत की। उन्होंने 1970 और 80 के दशक में सीबीएस न्यूज में 10 साल बिताए। वह नेटवर्क की प्रतिष्ठित डॉक्यूमेंट्री सीरीज सीबीएस रिपोर्ट्स के संपादक और सीबीएस इवनिंग न्यूज के विश्लेषक थे। उन्होंने एनबीसी नाइटली न्यूज पर एक टिप्पणीकार के रूप में भी काम किया और 1996 में एमएसएनबीसी कार्यक्रम इनसाइट के होस्ट भी थे।

पीबीएस में बिल मोयर्स जर्नल सेवा पर पहला समाचार कार्यक्रम था। इसे 1972 में लॉन्च किया गया। यह वही वक्त है जब वाटरगेट कांड से भूचाल आया हुआ था। उन्होंने 30 से अधिक एमी पुरस्कारों सहित टेलीविजन पत्रकारिता में शीर्ष पुरस्कार अर्जित किए। पीबीएस के लिए उनका अंतिम कार्यक्रम 2013 में प्रसारित हुआ। मोयर्स ने रीगन प्रशासन के दौरान द सीक्रेट गवर्नमेंट जैसे खोजी कार्यक्रमों का भी नेतृत्व किया। पीबीएस अध्यक्ष पाउला केर्गर ने एक बयान में कहा, "बिल मोयर्स हमेशा पीबीएस के लिए चैंपियन के रूप में याद किए जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।