द इंडियन व्यू

अमेरिका-नाइजीरिया की ज्वाइंट ऑपरेशन में हुआ ढेर

अमेरिका और नाइजीरिया के सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार रात आतंकी संगठन आइएसआइएस (आइसिस) का उप प्रमुख अबू बिलाल अल-मिनुकी मारा गया। यह जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और नाइजीरिया के उनके समकक्ष…

Ragwendra P Singh
May 17, 2026
2 min read
अमेरिका-नाइजीरिया की ज्वाइंट ऑपरेशन में हुआ ढेर

अमेरिका और नाइजीरिया के सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार रात आतंकी संगठन आइएसआइएस (आइसिस) का उप प्रमुख अबू बिलाल अल-मिनुकी मारा गया। यह जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और नाइजीरिया के उनके समकक्ष बोला अहमद तिनुबू ने दी है।

ट्रंप ने शुक्रवार देर रात अपने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में कहा, यह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग का अनुपम उदाहरण है। बताया- उनके निर्देश पर बहादुर अमेरिकी सैनिकों और नाइजीरिया के सुरक्षा बलों ने जटिल कार्रवाई में लड़ाई के मैदान में सबसे ज्यादा सक्रिय रहे आतंकी अबू बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराया। इसके कुछ घंटे बाद नाइजीरिया के राष्ट्रपति तिनुबू ने भी मिनुकी के मारे जाने की पुष्टि कर दी।

अमेरिकी सैनिकों के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में मिनुकी और आइसिस के कई उच्च पदस्थ आतंकी मारे गए हैं। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ईसाइयों की सुरक्षा में विफल रहने पर नाइजीरिया की कड़ी निंदा कर आतंकियों के खिलाफ सीधी कार्रवाई की चेतावनी दे चुके थे।

नाइजीरिया में 10 सालों में हजारों ईसाई मारे गए :

नाइजीरिया में पिछले 10 वर्षों में इस्लामी आतंकियों के हमलों में हजारों ईसाई मारे गए हैं। लेकिन अब ट्रंप ने कार्रवाई में सहयोग के लिए नाइजीरिया सरकार को धन्यवाद दिया है। नाइजीरिया की सेना ने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में बताया है कि आइसिस आतंकियों को बोर्नो प्रांत के मेटेले में घेरा गया। वहां चार घंटे चली कार्रवाई में अमेरिका और नाइजीरिया के सैनिकों ने सटीक हवाई और जमीनी कार्रवाई में मिनुकी और उसके कई सहयोगियों को मार गिराया। मिनुकी नाइजीरियाई नागरिक था।

अमेरिका ने उसे 2023 में वैश्विक आतंकी घोषित किया था। इस क्षेत्र में आतंकी संगठन बोको हराम, आइसिस और आइसिस से अलग हुए गुट के आतंकियों ने पिछले 17 वर्षों में हजारों लोगों को मारा है। आतंकी हमलों से बचने के लिए क्षेत्र की करीब 20 लाख की आबादी विस्थापित हुई है। नाइजीरिया समेत पश्चिम अफ्रीकी देशों में आइसिस और अल कायदा के आतंकी और उनसे अलग हुए गुट सक्रिय हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।