अमेरिका की दिग्गज पॉप गायिका और अभिनेत्री कॉनी फ्रांसिस का 87 वर्ष की आयु में निधन
न्यूयॉर्क : अमेरिका की मशहूर दिग्गज पॉप गायिका और अभिनेत्री कॉनी फ्रांसिस का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। न्यू जर्सी के नेवार्क में 12 दिसंबर, 1937 को जन्मी फ्रांसिस ने एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। 1960 के दशक में…

न्यूयॉर्क : अमेरिका की मशहूर दिग्गज पॉप गायिका और अभिनेत्री कॉनी फ्रांसिस का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। न्यू जर्सी के नेवार्क में 12 दिसंबर, 1937 को जन्मी फ्रांसिस ने एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। 1960 के दशक में वह युवाओं और किशोरों की चहेती गायिका रहीं। इस दशक में उनके गाने 'लिपस्टिक ऑन योर कॉलर' और 'हूज सॉरी नाउ?' मौजूदा पीढ़ी ने जमकर सुना।
सीएनएन न्यूज चैनल की खबर के अनुसार कॉनी फ्रांसिस के निधन की सूचना दुनिया को सबसे पहले उनके प्रचारक और मित्र रॉन रॉबर्ट्स ने दी। रॉबर्ट्स ने फेसबुक पेज पर लिखा, "भारी मन और अत्यंत दुख के साथ मैं आपको कल रात अपनी प्रिय मित्र कॉनी फ्रांसिस के निधन की सूचना दे रहा हूं।" उन्होंने कहा कि फ्रांसिस को हाल ही में दर्द की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस महीने की शुरुआत में उन्हें कुछ कार्यक्रम रद्द भी करने पड़े थे। हाल में उनके गाने "प्रिटी लिटिल बेबी" ने टिकटॉक ट्रेंड की बदौलत युवा पीढ़ी का ध्यान आकर्षित किया था।
युवावस्था में फ्रांसिस ने आर्थर गॉडफ्रे के लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक "स्टारटाइम टैलेंट स्काउट्स" में प्रथम पुरस्कार जीता। एमजीएम कंपनी ने सबसे पहले फ्रांसिस का एकल गीत "फ्रेडी" रिलीज किया था। फ्रांसिस को बड़े पर्दे पर भी सफलता मिली। उन्होंने 1963 में व्हेयर द बॉयज आर, फॉलो द बॉयज, 1964 में लुकिंग फॉर लव और 1965 में व्हेन द बॉयज मीट द गर्ल्स जैसी फिल्मों में काम किया। व्हेन द बॉयज मीट द गर्ल्स उनकी आखिरी फिल्म थी।
फ्रांसिस को चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। 1974 में न्यूयॉर्क के वेस्टबरी संगीत मेले में प्रस्तुति के बाद होटल में हुए हादसे को वह कभी नहीं भूल पाईं। होटल में उनके साथ बलात्कार और उन्हें लूटने की कोशिश की गई। उन्होंने इसके बाद होटल पर मुकदमा दायर किया। वह मुकदमा जीत भी गईं, लेकिन इस हमले ने उन्हें गहरे अवसाद में धकेल दिया। तीन साल बाद उनके नाक की सर्जरी की गई। इस कारण फ्रांसिस की आवाज की मिठास चली गई। इससे उबरने में उन्हें लंबा समय लगा। उनके भाई जॉर्ज ए. फ्रैंकोनेरो की 1981 में 40 वर्ष की आयु में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वो वकील थे। फ्रांसिस ने 1984 में अपनी आत्मकथा 'हूज सॉरी नाउ" में अपने कठिन समय का भी जिक्र किया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
