द इंडियन व्यू

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की मतदाता पहचान प्रणाली की प्रशंसा की

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की मतदाता पहचान पत्र प्रणाली की प्रशंसा की है और इसे अमरीका के चुनाव विनियमों के लिए मॉडल बताया है। उन्‍होंने भारत की निर्वाचन प्रणाली को…

Ragwendra P Singh
August 18, 2026
2 min read
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की मतदाता पहचान प्रणाली की प्रशंसा की

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की मतदाता पहचान पत्र प्रणाली की प्रशंसा की है और इसे अमरीका के चुनाव विनियमों के लिए मॉडल बताया है। उन्‍होंने भारत की निर्वाचन प्रणाली को चुनावी सुरक्षा का उदाहरण बताया। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री ट्रंप ने भारत के मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के साथ हाल की बातचीत का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने यह सवाल उठाया था कि बिना अनिवार्य वैध फोटो पहचान पत्र के अमरीका में चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं। श्री ट्रंप ने इस टिप्‍पणी का हवाला देते हुए अमरीकी कांग्रेस से सेफगार्ड अमेरिकन वोटर एलिजिबिलिटी – यानि सेव अमरीका अधिनियम पारित करने को कहा।

यह प्रस्‍तावित विधेयक संघीय चुनाव में मतदान के लिए और अधिक सख्‍त नियम लागू करने की मांग करता है। इसके अनुसार मतदाताओं को चुनाव के लिए पंजीकरण कराते समय अमरीकी नागरिक होने के दस्‍तावेजी सबूत के साथ-साथ सरकार से जारी वैध फोटो प्रमाण-पत्र उपलब्‍ध कराना होगा।

ट्रंप ने भारत के आम चुनाव के व्‍यापक पैमाने का भी उल्‍लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत में हाल के आम चुनाव में लगभग 64 करोड़ 20 लाख लोगों ने मतदान किया। उन्‍होंने कहा कि भारत में मतदाताओं के लिए वैध फोटो पहचान पत्र प्रस्‍तुत करना जरूरी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।