अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
बीएस राय: मशहूर अभिनेत्री और कांटा लगा फेम शेफाली जारीवाला की मौत हो गई है। उनका शव मुंबई में अंधेरी स्थित उनके घर में पाया गया। मुंबई पुलिस ने शनिवार को बताया कि अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत के पीछे का कारण अभी पता…

बीएस राय: मशहूर अभिनेत्री और कांटा लगा फेम शेफाली जारीवाला की मौत हो गई है। उनका शव मुंबई में अंधेरी स्थित उनके घर में पाया गया।
मुंबई पुलिस ने शनिवार को बताया कि अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
पुलिस ने बताया, "उनका शव अंधेरी स्थित उनके आवास पर मिला। पुलिस को शनिवार रात 1 बजे सूचना मिली। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।"
एक अधिकारी ने बताया कि मोबाइल फोरेंसिक यूनिट और मुंबई पुलिस की एक टीम गोल्डन रेज-वाई बिल्डिंग में अभिनेत्री के अपार्टमेंट में पहुंची।
42 वर्षीय जरीवाला को उनके मशहूर सिंगल कांटा लगा के लिए जाना जाता था। उन्हें उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी ने मुंबई के उपनगरीय इलाके में स्थित बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, "उन्हें शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।" मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जरीवाला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, हालांकि परिवार या उनके प्रतिनिधियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
