Trending

भारत बांग्लादेश टेस्ट Day 1 : अश्विन व जडेजा का कमाल, स्कोर 339/6

भारतीय टीम और बांग्लादेश टीम के बीच पहला टेस्ट चेन्नई में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन भारत ने 6 विकेट पर 339 रन बनाए।

@Associated Press

दिन का खेल खत्म होने तक रविचंद्रन अश्विन (102) और रविंद्र जडेजा (86) नाबाद थे। एक समय टीम इंडिया को शुरुआती झटके लगे, उसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

मैच में बांग्लादेश टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और एक समय 96 रन तक टीम के 4 बल्लेबाज पवेलियन में थे। यशस्वी जायसवाल ने 56 रन की पारी खेलकर एक छोर संभाले रखा। उनके आउट होने के बाद अश्विन और जडेजा की पारियों ने भारत को और नुकसान नहीं होने दिया।

बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा ने 4 विकेट लिए। यशस्वी ने 118 गेंदों का सामना किया और 56 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके निकले। उन्होंने ऋषभ पंत के साथ 99 गेंद में 62 रन की साझेदारी निभाई। उन्होंने केएल राहुल के साथ 48 रन जोड़े। यह उनके टेस्ट करियर का 5वां अर्धशतक रहा।

यशस्वी ने 10 टेस्ट की 17 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 67.75 की उम्दा औसत के साथ 1,084 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 3 शतक भी निकले हैं। पहले 10 टेस्ट में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में यशस्वी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। यशस्वी ने 8 बार यह किया है। पहले स्थान पर सुनील गावस्कर हैं।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2023-25) के चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में यशस्वी दूसरे स्थान पर आ गए हैं। यशस्वी के 10 मैच में 1,084 रन हो गए हैं। यशस्वी चक्र में सबसे ज्यादा बाउंड्री (चौके-छक्के) लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया है। वह 112 गेंदों में 102 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 91.07 की रही है। उन्होंने जडेजा के साथ 227 गेंदों में 195 रन की साझेदारी की है। चेन्नई के मैदान पर अश्विन का यह दूसरा शतक है। इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने 2021 में 106 रन की पारी खेली थी।

Related Articles

Back to top button