Trending

फाइनल में यूपी जूनियर पुरुष हॉकी टीम व पंजाब की भिड़ंत

लखनऊ। पेनाल्टी के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के सहारे उत्तर प्रदेश की पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने 14वी हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 के फाइनल में जगह बना ली।

14वी हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024

पंजाब के जालंधर में खेली जा रही चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश ने हॉकी कर्नाटक को 3-1 से हराया। इस रोमांचक मुकाबले में पहले दो क्वार्टर में दोनों ही टीमें कई कोशिशों के बावजूद गोल नहीं कर सकी।

तीसरे क्वार्टर में यूपी ने लगातार दो गोल दागे। इसमें खेल के 41वें मिनट में मिले पेनाल्टी स्ट्रोक पर राजेश यादव ने सफल शॉट खेला। वहीं अजीत कुमार ने 45वें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदला।

चौथे क्वार्टर में कर्नाटक से कप्तान सुनील पीबी ने 53वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल दागा लेकिन वो सिर्फ हार का अंतर कम कर सके। इसके बाद यूपी के फहद खान ने 57वें मिनट में शानदार शॉट खेलकर मैदानी गोल दागा जिससे यूपी ने 3-1 की बढ़त के साथ जीत दर्ज की। यूपी की फाइनल में गुरुवार को पंजाब से खिताबी टक्कर होगी। यह मुकाबला दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button