सावन की शिवरात्रि पर शनि बना रहे हैं ये शुभ संयोग, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

- सावन महीना प्रारंभ हो चुका है। सावन का महीना सबसे शुभ और पवित्र माना जाता है। सावन में सबसे शुभ दिन शिवरात्रि का होता है इस दिन कांवड़िए शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। इस बार की सावन शिवरात्रि बेहद ही खास मानी जा रही हैं। शनि के शुभ संयोग से इन राशियों को होगा फायदा।
सावन का महीने की शुरुआत हो चुकी है। यह महीना भगवान भोलेनाथ को बेहद ही प्रिय है। सावन की शिवरात्रि 2 अगस्त यानी आज है। इस बार सावन शिवरात्रि बहुत ही खास मानी जा रही है। क्योंकि इस दिन शनि एक दुर्लभ संयोग का निर्माण करने जा रहे हैं। शनि के शुभ संयोग से इन राशियों की खुलने वाली है किस्मत। दरअसल, शनि शिवरात्रि के दिन कुंभ राशि में विराजमान रहकर शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही सूर्य की नजर भी शनि पर रहेगी। सावन शिवरात्रि पर शनि कुंभ राशि में विराजमान रहकर किन राशियों को लाभ होगा आइए जानते हैं।
मेष राशि
शनि के शश राजयोग के चलते सावन शिवरात्रि के दिन मेष वालों को आर्थिक लाभ होगा। इसके साथ ही व्यापार ओर ज्यादा फलेगा। सुख समृद्धि प्राप्त होगी। सैलरी में बढ़ोतरी होगी।
धनु राशि
शनि की कृपा से सावन शिवरात्रि पर धनु वालों को सुख सुविधाएं प्राप्त होंगी। यह समय निवेश के लिए अच्छा माना जा रहै है जिससे काफी लाभ होगा। सहयोगियों का साथ प्राप्त होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को बैंक बैलेंस में उन्नति होगी। पैसों की सभी समस्याएं दूर होंगी, जिससे आर्थिक लाभ होगा। जीवन में खुशियां आएंगी।



