Trending

शारजाह शतरंज में अरविंद चिदंबरम शीर्ष पर

भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम सोमवार को शारजाह मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में अमेरिका के सैम शैंकलैंड के खिलाफ आसान ड्रॉ के साथ एकल बढ़त को कायम रखने में सफल रहे हैं।

छह बाजियों में पांच अंक के साथ चिदंबरम शतरंज की दुनिया में विशिष्ट माने जाने वाले 2700 रेटिंग अंक हासिल करने वाले शतरंज प्लेयर्स की सूची में शामिल होने से दो अंक दूर हैं।

साभार : गूगल

अर्जुन एरिगैसी ने रूस के दानिल युफा पर जीत दर्ज की। ईरान के बर्दिया डेंशवर और अमीन ताबाताबेई, अमेरिका के हंस मोके नीमन और शैंकलैंड, सर्बिया के एलेक्सी सराना के साथ अर्जुन साढ़े चार अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

इंग्लैंड के श्रेयस रॉयल ने अभिमन्यु पुराणिक को ड्रॉ पर रोककर ग्रैंड मास्टर नॉर्म की तरफ कदम बढ़ाया। चिदंबरम को शैंकलैंड के खिलाफ ज्यादा चुनौती नहीं मिली और उन्होंने अमेरिका के खिलाड़ी को जल्द ही ड्रॉ के लिए राजी कर लिया।

अर्जुन ने काले मोहरों से खेलते हुए युफा के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने 42 चाल के बाद रूस के खिलाड़ी को हार मानने पर मजबूर किया।

Related Articles

Back to top button