उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया रामलला का दर्शन

अयोध्या। अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दौरा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से श्रीराम एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां पर पहले से उपस्थित सांसद लल्लू सिंह एवं अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी, श्री राम जन्मभूमि परिसर में श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया। शाम होते ही सरयू तट पर आयोजित मां सरयू की आरती करने के लिए निकल गए। वह नया घाट पर यात्री निवास सरयू होटल में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने निजी कार्यक्रम को लेकर कहा कि वह पहले भी कई बार अयोध्या आ चुके हैं। एक बार फिर अयोध्या आया हूं।

मुख्यमंत्री धामी आज देर रात तक दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट के भूमि पूजन के कार्यक्रम में आयोजित भजन संध्या स्थल में शामिल होंगे और रविवार को धर्मशाला की भूमि पूजन के बाद आधारशिला रखेंगे। वह श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मणिराम दास छावनी महंत नृत्य गोपाल दास से मणिराम छावनी में मुलाकात भी करेंगे।

51 किलो की पहनाया गया माला

अयोध्या आगमन पर एयरपोर्ट पर सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का स्वागत किया। साकेत पेट्रोल पम्प के पास उप्र कबड्डी संघ के अध्यक्ष व भाजपा नेता विकास सिंह ने 51 किलो की माला पहनाकर व गदा भेंट करके उनका स्वागत किया।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या को विश्व पयर्टन के मानचित्र पर लाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। अयोध्या अब आध्यात्म का वैश्विक केन्द्र बिन्दु बनती जा रही है। पयर्टन बढ़ने से अयोध्या समेत इससे जुड़े जनपदों में रोजगार सृजन होगा।

हवाई पट्टी पर स्वागत करने वालों में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायको में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्या, सुनील तिवारी शास्त्री प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button