Trending

डकैतों के हमले में घायल डॉक्टर की पत्नी की मौत

नगांव (असम) : नगांव जिले के मरीकलंग इलाके में बीते दिनों हुई डकैती की घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

 

पुलिस ने रविवार को बताया कि बीते 23 अप्रैल को नगांव के डॉक्टर रंजीत सैकिया के मरीकलंग स्थित घर पर डकैतों का एक दल प्रवेश का जमकर लूटपाट किया था। डकैतों द्वारा किए गए हमले में डॉक्टर रंजीत सैकिया और उनकी पत्नी रूपरेखा सैकिया घायल हो गई थी।

 

रूपरेखा को गंभीर अवस्था में गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उनकी बीती रात मौत हो गई ।पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एन्ड अस्पताल भेज दिया है।

 

पुलिस इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच जारी रखे हुए है। वहीं कुछ आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अन्य डकैतों की सरगर्मी से पुलिस तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button