Trending

रायपुर में विराट शो, केकेआर को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनी नंबर-1

आईपीएल के एक रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला गया, जहां दर्शकों को हाई-स्कोरिंग और रोमांच से भरपूर मैच देखने को मिला।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 192 रन बनाए। टीम से सबसे शानदार प्रदर्शन अंगकृष रघुवंशी ने किया, जिन्होंने 71 रन की बेहतरीन पारी खेली। अंतिम ओवरों में केकेआर को रिंकू सिंह की आक्रामक बल्लेबाजी का भी फायदा मिला, जिन्होंने नाबाद 49 रन बनाए।

फिन एलन ने 18 रन और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 19 रन का योगदान दिया। कैमरन ग्रीन ने भी 32 रन की उपयोगी पारी खेली। गेंदबाजी में आरसीबी से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम डार ने 1-1 विकेट हासिल किया।

© BCCI

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु टीम ने 194 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के हीरो रहे विराट कोहली रहे, जिन्होंने नाबाद 105 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उनका अच्छा साथ देवदत्त पडिक्कल ने दिया, जिन्होंने 39 रन बनाए, जबकि जैकब बेथेल ने 15 रन जोड़े।

अंत में जितेश शर्मा 8 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत तक पहुंचाया। इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। टीम का यह प्रदर्शन प्लेऑफ की दौड़ में उसके आत्मविश्वास को और मजबूत करता है, जबकि केकेआर को इस हार से झटका लगा है।

Related Articles

Back to top button