Trending

वर्ल्ड कप क्वालीफायर अंक तालिका : बेहतर नेट रन रेट के चलते कैरेबियन टीम टॉप पर


नई दिल्ली : 9वें और 10वें मुकाबले में वेस्टइंडीज और नीदरलैंड्स ने वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 में जीत हासिल करके प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत की है। कैरेबियन टीम जहां ग्रुप-ए में मेजबान जिम्बाब्वे को पछाड़ते हुए टॉप पर आ गई है, नीदरलैंड्स तीसरे स्थान पर है।

गुरुवार को हुए मुकाबलों के बाद आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो वेस्टइंडीज 4 अंकों के साथ टॉप पर आ गया है। वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के 4-4 अंक है, बेहतर नेट रन रेट होने के चलते कैरेबियन टीम टॉप पर है।

जिम्बाब्वे का नेट रन रेट 1.126 का है तो विंडीज का 1.400 का है। नीदरलैंड्स ने यूएसए के खिलाफ अपना पहला मैच जीतकर तीसरे स्थान पर आ गया है। नेपाल ने तीन मुकाबलों में से एक जीता है, खराब नेट रन रेट होने के चलते वो चौथे स्थान पर है। यूएसए को अपने सभी तीनों मैच में हार मिली है और वो अंतिम स्थान पर है।

वर्ल्ड कप क्वालीफायर के ग्रुप स्टेज मुकाबले खेले जा रहे हैं। 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप की टॉप-3 टीमें अगले राउंड यानी सुपर-6 में कदम रखेगी। वेस्टइंडीज ने नेपाल को 101 रनों के बड़े अंतर से हारते हुए अपना लगातार दूसरा मैच जीता है। नीदरलैंड्स ने यूएसए के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल करके प्वाइंट्स टेबल में खाता खोला है।

आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 : ग्रुप-ए अंक तालिका

टीममैचजीत हारटाईनो रिजल्टप्वाइंट्सनेट रन रेट
वेस्टइंडीज220004+1.400
वेस्टइंडीज220004+1.126
नीदरलैंड्स211002-0.167
नेपाल312002-0.638
यूएसए303000-0.789

गुरुवार को ग्रुप-बी के कोई भी मैच नहीं खेले गए थे जिस वजह से उनकी प्वाइंट्स टेबल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शुक्रवार को ग्रुप-बी में श्रीलंका का मैच ओमान से होगा, वहीं स्कॉटलैंड टीम यूएई से भिड़ेगी। ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में ओमान टॉप पर है।

आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 : ग्रुप-बी अंक तालिका

टीममैचजीत हारटाईनो रिजल्टप्वाइंट्सनेट रन रेट
ओमान220004+0.368
श्रीलंका110002+3.500
स्कॉटलैंड110002+0.060
आयरलैंड202000-0.177
यूएई202000-2.003

Related Articles

Back to top button