Trending

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी : पहले दिन भारत व चीन के बीच टक्कर

नई दिल्ली: चेन्नई में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम तीन से 12 अगस्त तक खेलेगी। इस टूर्नामेंट के पहले दिन भारत और चीन का आमना- सामना होगा। मेजबान भारत और चीन मेजर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम पर पहले दिन के अंतिम मैच में खेलेंगे।

एशियाई हॉकी महासंघ ने टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी कर किया। भारत और पाकिस्तान की टक्कर नौ अगस्त को होगी। छह टीमों के टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया, मलयेशिया, पाकिस्तान, जापान, चीन और भारत शामिल होंगे। सभी टीमें एक ही पूल में है और अंकतालिका के आधार पर उनकी स्थिति तय होगी। गत चैंपियन कोरिया पहले मैच में जापान से खेलेगा।

चीन के बाद भारत का मैच चार अगस्त को जापान से और छह अगस्त को मलयेशिया से होगा। इसके एक दिन बाद कोरिया से टक्कर होगी। सेमीफाइनल 11 अगस्त को और फाइनल 12 अगस्त को खेला जाएगा। भारत (2011, 2016, 2018) और पाकिस्तान (2012, 2013, 2018) तीन तीन बार खिताब अपने नाम कर चुके हैं।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने बोला, ”हम हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आयोजन चेन्नई में करके खुश हैं । मैं चाहता हूं कि भारतीय टीम शीर्ष पर रहे और बाकी टीमें भी उम्दा प्रदर्शन करें।

Related Articles

Back to top button