Trending

अमरीका: वॉशिंगटन में भीषण जंगल की आग से राज्यव्यापी आपातकाल की घोषणा

नई दिल्ली ( इंडियन व्यू टीम) : अमरीका के वॉशिंगटन में भीषण जंगल की आग, लगातार सूखे और तेज हवाओं के कारण गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने राज्यव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी है।

तेज़ हवाओं के कारण फैल रही जंगल की आग ने लगभग 3 हजार एकड़ ज़मीन को जला दिया है और हज़ारों लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर कर दिया है।

मौसम विभाग ने वाशिंगटन के मध्य और पूर्वी हिस्सों के लिए पहली बार विशेष रूप से चेतावनी जारी की है, जिसमें अत्यधिक आग लगने वाली मौसम स्थितियों का हवाला दिया गया है। उच्च तापमान, आर्द्रता और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही है।

अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मी राज्य भर में 2 लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली दस बड़ी की आग से जूझ रहे हैं। 14 राज्यों और ऑस्ट्रेलिया से दमकल दल भी बचाव कार्य में शामिल हो गए हैं।

आपातकालीन बिजली कटौती से लगभग 13 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि आग से प्रभावित कई क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा भी बाधित हुई है

Related Articles

Back to top button