Trending

पीएम केयर्स (PM CARES) फंड की पारदर्शिता पर सवाल: वित्तीय वर्ष 2022-23 से अब तक ऑडिटेड वित्तीय विवरण नहीं किए गए सार्वजनिक

राघवेन्द्र प्रताप सिंह/ नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दौरान आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए स्थापित किए गए ‘पीएम केयर्स फंड’ (PM CARES Fund) को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। द हिंदू अखबार की रिपोर्टर बिंदु शाजन पेराप्पदन की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 के बाद से पीएम केयर्स फंड के ऑडिटेड वित्तीय विवरण (Audited Financial Statements) सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

ज्ञात हो कि 27 मार्च 2020 को एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट (Public Charitable Trust) के रूप में स्थापित इस फंड का उद्देश्य कोविड-19 जैसी राष्ट्रीय आपात स्थितियों में सहायता प्रदान करना था। 2019 से 2023 के बीच इस फंड में 13,605 करोड़ रुपये से अधिक का कुल योगदान प्राप्त हुआ था, जिसमें विदेशी योगदान भी शामिल है। 2022-23 के वित्तीय विवरणों में बताया गया था कि साल के अंत में फंड का क्लोजिंग बैलेंस 6,284 करोड़ रुपये था। हालांकि, इसके बाद के वर्षों का कोई भी आधिकारिक ऑडिटेड डेटा सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे पारदर्शिता को लेकर बहस छिड़ गई है। विपक्ष और आरटीआई कार्यकर्ता लगातार मांग कर रहे हैं कि इस फंड से जुड़े खर्चों और प्राप्तियों का पूरा ब्यौरा जनता के सामने रखा जाना चाहिए, क्योंकि यह फंड सीधे तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संचालित होता है।

Related Articles

Back to top button