डलास में महामुकाबला, फ्रांस- स्पेन सेमीफाइनल पर टिकी दुनिया की नजरें
फ्रांस और स्पेन के बीच फीफा विश्व कप का पहला सेमीफाइनल बुधवार को डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। 1998 और 2018 की विश्व चैंपियन फ्रांस तथा 2010 की विजेता स्पेन के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी होंगी।
फ्रांस लगातार तीसरी बार फीफा विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने से सिर्फ एक जीत दूर है। हालांकि, उसके सामने मौजूदा यूरोपियन चैंपियन और शानदार फॉर्म में चल रही स्पेन की मजबूत चुनौती होगी।
डिडियर डेसचैम्प्स की टीम ने सेनेगल, इराक और नॉर्वे के खिलाफ लगातार तीन जीत दर्ज कर ग्रुप चरण आसानी से पार किया। इसके बाद फ्रांस ने राउंड ऑफ 32 में स्वीडन को भी सहज अंदाज में हराया। ‘लेस ब्लूज’ ने नॉकआउट चरण में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। राउंड ऑफ 16 में उसने मजबूत पैरागुए को मात दी, जबकि क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

दूसरी ओर, ग्रुप एच के अपने पहले मुकाबले में काबो वर्डे के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ से शुरुआत करने वाली स्पेन ने धीरे-धीरे अपनी लय हासिल कर ली। इसके बाद उसने सऊदी अरब और उरुग्वे को हराकर ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया और राउंड ऑफ 32 में ऑस्ट्रिया को आसानी से शिकस्त दी।
स्पेन के लिए राउंड ऑफ 16 और क्वार्टर फाइनल में देर से किए गए गोल निर्णायक साबित हुए। बेंच से उतरे मिकेल मेरिनो ने पहले पुर्तगाल और फिर बेल्जियम के खिलाफ अहम गोल कर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो फ्रांस और स्पेन के बीच अब तक कुल 38 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें स्पेन ने 18 मैच जीते हैं, जबकि फ्रांस को 13 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 7 मैच ड्रॉ रहे हैं।
फ्रांस टीम
गोलकीपर: माइक मेगनन, रॉबिन रिसर, ब्राइस सांबा
डिफेंडर: लुकास डिग्ने, मालो गुस्टो, लुकास हर्नांडेज, थियो हर्नांडेज, इब्राहिमा कोनाटे, जूल्स कौंडे, मैक्सेंस लैक्रोइक्स, विलियम सलीबा, डेयोट उपामेकानो
मिडफील्डर: एन’गोलो कांटे, मनु कोने, एड्रियन रबियोट, ऑरेलियन टचौमेनी, वॉरेन जैरे-एमरी
फॉरवर्ड: मैग्नेस अक्लिओचे, ब्रैडली बारकोला, रेयान चेर्की, ओस्मान डेम्बेले, डिजायर डू, जीन-फिलिप माटेटा, किलियन एमबीप्पे, माइकल ओलिस, मार्कस थुरम
स्पेन टीम
गोलकीपर: उनाई साइमन, डेविड राया, जोन गार्सिया
डिफेंडर: पेड्रो पोरो, मार्कोस लोरेंटे, आयमेरिक लापोर्टे, पाउ क्यूबर्सी, मार्क पबिल, एरिक गार्सिया, मार्क कुकुरेला, एलेजांद्रो ग्रिमाल्डो
मिडफील्डर: रोड्रिगो हर्नांडेज, मार्टिन जुबिमेंडी, पेड्रि गोंजालेज, फैबियन रुइज, मिकेल मेरिनो, पाब्लो पेज ‘गावी’, एलेक्स बेना
फॉरवर्ड: मिकेल ओयारजाबल, लैमिन यामल, फेरान टोरेस, बोरजा इग्लेसियस, दानी ओल्मो, विक्टर मुनोज, निको विलियम्स, येरेमी पिनो



