ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का जबरदस्त दबाव बना रहा। जबकि एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 52,348.39 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,482.71 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत नैस्डेक 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,870.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,402.31 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान चौरतरफा बिकवाली होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 176.84 अंक यानी 1.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,489.04 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 183.58 अंक यानी 2.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,252.66 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 567.80 अंक यानी 2.28 प्रतिशत टूट कर 24,897.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशिया में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से छह के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। हैंग सेंग इंडेक्स 220.46 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,979 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.46 प्रतिशत लुढ़क कर 3,952.49 अंक के स्तर पर और कोस्पी इंडेक्स 0.11 प्रतिशत फिसल कर 7,238.57 अंक के स्तर पर पहुंचे हुए हैं।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 170 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,048 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.74 प्रतिशत उछल कर 5,409.47 अंक के स्तर पर आ गया है। निक्केई इंडेक्स में आज जोरदार मजबूती नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 1,232.95 अंक यानी 1.85 प्रतिशत की छलांग लगा कर 68,052 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स ने भी आज जबरदस्त तेजी दिखाई है। फिलहाल यह सूचकांक 1.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,594.94 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की उछाल के साथ 5,885.90 अंक के स्तर पर और ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ 45,745.38 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।



