Trending

सेंसर बोर्ड ने नहीं रोकी ‘मातृभूमि’, अफवाहों पर लगा विराम

सलमान खान फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर सामने आई सीबीएफसी सर्टिफिकेशन विवाद की खबरों को पूरी तरह निराधार बताया है। प्रोडक्शन हाउस ने स्पष्ट किया कि फिल्म को अभी तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पास सर्टिफिकेशन के लिए भेजा ही नहीं गया है। ऐसे में सेंसर बोर्ड के साथ किसी भी तरह के विवाद की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

 

सलमान खान फिल्म्स ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि बिना पुष्टि के फिल्म से जुड़ी गलत जानकारी प्रसारित की जा रही है। बैनर ने मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही अफवाहों का खंडन करते हुए लोगों से अपील की कि वे अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और उन्हें शेयर करने से भी बचें।

 

प्रोडक्शन हाउस ने यह भी साफ किया कि ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारियां केवल सलमान खान फिल्म्स के अधिकृत कम्युनिकेशन चैनलों के माध्यम से ही जारी की जाएंगी। बैनर ने दर्शकों और मीडिया से आग्रह किया कि वे किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें।

Related Articles

Back to top button