गुजरात: आतंक-रोधी दस्ते ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ लोगों को गिरफ़्तार किया

नई दिल्ली (अभिषेक सिंह) : गुजरात में आतंकरोधी दस्ते-एटीएस ने पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें गुजरात और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किया गया।
गुजरात एटीएस ने बताया कि आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे और गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क स्थापित करने और आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे थे। वे जैश-ए-मोहम्मद की विचारधारा का गुजराती में अनुवाद और प्रसार भी कर रहे थे। जांच में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन से फंडिंग का भी खुलासा हुआ। आरोपियों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि पुलिस विभाग में, एटीएस राज्यों की एक विशेष पुलिस इकाई है जो आतंकवाद से निपटने और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम करती है। यह विशेष दल आतंकवादी गतिविधियों, संगठित अपराधों को रोकता है और खुफिया एजेंसियों (जैसे IB या RAW) के साथ मिलकर काम करता है ।भारत में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, केरल आदि राज्यों में अपनी एटीएस यूनिट है।



