तेहरान में भारत ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली (अभिषेक सिंह) : भारत के विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने तेहरान में ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने भारत सरकार और देशवासियों की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
पबित्रा मार्गेरिटा ने दी जानकारी
विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मैंने तेहरान में अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। हमने भारत सरकार और भारत के लोगों की ओर से श्रद्धांजलि दी।”
अमेरिका-इजराइल के हमले में हुई थी मौत
अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के एक बड़े हमले में हुई थी, जिसके बाद ईरान में 46 वर्षों से जारी शिया धार्मिक नेतृत्व में बड़ा बदलाव आया। इसके बाद मार्च में उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना गया।



