Trending

हांगकांग से 1-2 की हार, एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में भारत का अभियान खत्म

बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैम्पियनशिप में भारत का अभियान सोमवार को क्वार्टर फाइनल में हांगकांग से 1.2 से मिली हार के साथ समाप्त हो गया। भारत को पहले मैच में देव रूपारेलिया और तन्वी पत्री ने अच्छी शुरूआत दिलाई और पहला गेम 55.44 से जीत लिया।

दूसरे गेम में हालांकि हांगकांग के कैन यि हेइ ने रूपारेलिया को 11.8 से हराया और आईपी सुम याउ ने बढत 22.16 की कर दी। निर्णायक गेम में रूपारेलिया ने चान को 11.9 से हराया लेकिन याउ ने अंतर 22.21 का कर दिया।

साभार : गूगल

चियुंग साइ शिंग और विंग चि चू के खिलाफ मैच 11.11 से बराबर रहने पर ब्योर्न जैसन और डियांका वाल्डिया ने भारत को 33.32 की बढत दिलाई। तन्वी रेड्डी और बरूनी पर्शवाल हालांकि चू और यि कियू यू से 5.11 से हार गए जिससे भारत ने सेट 43.55 से गंवा दिया।

Related Articles

Back to top button