Trending

विश्व मुक्केबाजी कप में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, छह पदक सुनिश्चित

प्राची ने यहां क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई जिससे भारत ने विश्व मुक्केबाजी कप के दूसरे चरण में छह पदक पक्के कर लिए।

प्राची (57 किग्रा) ने चीनी ताइपे की पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता शिह यी वू को कड़े मुकाबले में 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक तय किया। 48 किग्रा में दुनिया की नंबर एक मुक्केबाज मीनाक्षी ने 51 किग्रा ओलंपिक वर्ग में अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने मौजूदा विश्व विजेता (2025) और दुनिया की तीसरे नंबर की मुक्केबाज कजाखस्तान की अलुआ बाल्किबेकोवा को 5-0 से हराकर अहम जीत दर्ज की।

पुरुष वर्ग में दीपक (70 किग्रा) ने संयमित प्रदर्शन करते हुए अजरबेजान के नबी इस्गंदारोव को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया। निखिल (55 किग्रा) ने भी अजरबेजान के अमीन मम्मदजादा पर 5-0 की शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई।

@BFI_official

भारत ने टूर्नामेंट में छह पदक पक्के कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। इससे पहले दिन में स्नेह (65 किग्रा) पोलैंड की किंगा क्रोव्का से 0-5 से हार गईं और प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।

Related Articles

Back to top button