Trending

सोमनाथ मंदिर के 90 मीटर ऊंचे शिखर पर पहली बार हुआ कुंभाभिषेक

सोमनाथ/अहमदाबाद : प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंंदिर सोमवार को ऐतिहासिक आध्यात्मिक क्षण का साक्षी बना, जब मंदिर के 90 मीटर ऊंचे शिखर पर पहली बार कुंभाभिषेक किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष क्रेन की सहायता से 11 पवित्र तीर्थों के जल से मंदिर शिखर का कुंभाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में भगवान सोमनाथ महादेव का जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की।

 

इस अवसर पर भारतीय वायुसेना के चेतक हेलीकॉप्टरों से मंदिर परिसर में पुष्पवर्षा की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और दिव्य बन गया। भारतीय वायुसेना की ‘सूर्यकिरण’ टीम ने छह हॉक एमके-132 विमानों के साथ आकाश में भव्य प्रदर्शन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

उल्लेखनीय है कि सोमनाथ मंदिर की पुनःप्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 8 से 11 मई तक ‘सोमनाथ अमृत पर्व-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान 51 ब्राह्मणों द्वारा अतिरुद्र पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तीन दिवसीय महारुद्र यज्ञ में सवा लाख आहुतियां दी गईं। 8×9 फुट के विशाल कलश से मंदिर शिखर पर कुंभाभिषेक कर इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया गया।

 

—————

Related Articles

Back to top button