Trending

सिटी की बड़ी जीत से बढ़ी आर्सेनल की टेंशन, टाइटल रेस में आया नया मोड़

मैनचेस्टर सिटी ने यहां ब्रेंटफोर्ड को एकतरफा मैच में 3-0 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल पर दबाव बढ़ा दिया। सिटी से जेरेमी डोकू, एर्लिंग हेलेंड और ओमार मारमोश ने गोल दागे जिससे आर्सेनल और दूसरे स्थान पर चल रही इस टीम के बीच अब सिर्फ दो अंक का अंतर रह गया है।

आर्सेनल के 35 मैच में 76 जबकि सिटी के इतने ही मैच में 74 अंक हैं। गत चैंपियन लीवरपूल ने चेल्सी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला और इस दौरान प्रशंसकों ने टीम की हूटिंग भी की। तीसरे स्थान पर चल रहे मैनचेस्टर यूनाईटेड ने सदरलैंड से गोल रहित ड्रॉ खेला जबकि छठे स्थान पर चल रहे बोर्नेमाउथ ने फुलहम को 1-0 से हराया।

@ManCity

ब्राइटन ने वोल्वरहैम्पटन को 3-0 से हराया। चैंपियन्स लीग के प्ले ऑफ सेमीफाइनल के पहले चरण में मिडिल्सबोरो और साउथम्पटन ने गोल रहित ड्रॉ खेला। दूसरे चरण का मैच मंगलवार को होगा।

Related Articles

Back to top button