अनीश भानवाला ने 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में जीता 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्वर्ण
मध्य प्रदेश के सूरज शर्मा ने जूनियर पुरुष वर्ग का खिताब जीता
नई दिल्ली : ओलंपियन अनीश भानवाला ने रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए यहां डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
अनीश ने फाइनल में 31 का स्कोर बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। मध्य प्रदेश के सूरज शर्मा ने 28 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता, जबकि पंजाब के विजयवीर सिद्धू ने शूट-ऑफ के बाद 25 के स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। उत्तराखंड के अंकुर गोयल 20 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे। राजस्थान के भावेश शेखावत 17 के साथ पांचवें, नौसेना के ओंकार सिंह 11 के साथ छठे, हरियाणा के गौरव गुप्ता 7 के साथ सातवें और दिल्ली के हर्ष गुप्ता 6 के साथ आठवें स्थान पर रहे।
क्वालिफिकेशन में अंकुर गोयल ने 583-23x के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। सूरज शर्मा भी 583 के स्कोर पर रहे, लेकिन 14 इनर-10 के कारण दूसरे स्थान पर रहे। अनीश 582 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे, जबकि हर्ष गुप्ता 581 के साथ चौथे स्थान पर रहे।

विजयवीर सिद्धू ने 580 के साथ पांचवां, ओंकार सिंह ने 578 के साथ छठा, भावेश शेखावत ने 577 के साथ सातवां और गौरव गुप्ता ने भी 577 के स्कोर के साथ आठवां एवं अंतिम क्वालिफिकेशन स्थान हासिल किया।
25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल जूनियर पुरुष
मध्य प्रदेश के सूरज शर्मा ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल जूनियर पुरुष फाइनल में 28 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के समीर गुलिया ने 27 के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि चंडीगढ़ के यूनिश होलिंदर ने 20 के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। राजस्थान के अभिनव चौधरी 17 के साथ चौथे स्थान पर रहे। पश्चिम बंगाल के साग्निक बनर्जी 11 के साथ पांचवें, आंध्र प्रदेश के मुकेश नेलावल्ली 7 के साथ छठे, बीएसएफ के चंद्र राज 6 के साथ सातवें और दिल्ली के आदित्य वर्मा 4 के साथ आठवें स्थान पर रहे।

क्वालिफिकेशन में सूरज शर्मा ने 583-14x के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। अभिनव चौधरी 580 के साथ दूसरे, मुकेश नेलावल्ली 574 के साथ तीसरे और समीर गुलिया 569 के साथ चौथे स्थान पर रहे। साग्निक बनर्जी और चंद्र राज दोनों ने 567 का स्कोर किया। यूनिश होलिंदर 566 के साथ सातवें और आदित्य वर्मा 565 के साथ आठवें स्थान पर क्वालिफाई किए।
अन्य परिणाम
25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष टीम
1. आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट (गुरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, नीरज कुमार) – 1719.0 – 49x
2. हरियाणा (आदर्श सिंह, समीर गुलिया, मनदीप सिंह) – 1719.0 – 46x
3. नौसेना (ओंकार सिंह, प्रदीप सिंह शेखावत, रजत कुमार यादव) – 1713.0 – 47x
25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मास्टर पुरुष
1. सुभाष राणा (उत्तराखंड) – 560-10x
2. हरप्रीत सिंह (हरियाणा) – 554-10x
50 मीटर पिस्टल महिला
1. केतन मलिक (हरियाणा) – 540-6x
2. वैभवी त्रिवेदी (गुजरात) – 540-6x
3. परिषा गुप्ता (दिल्ली) – 540-6x
50 मीटर पिस्टल महिला टीम
1. आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट (सेजल कांबले, अनुजा वर्मा, लक्षिता बिश्नोई) – 1582.0
2. दिल्ली (परिषा गुप्ता, मन्यता चौधरी, सायना भारवानी) – 1579.0
3. राजस्थान (पिंकी घासल, तन्नू वर्मा, रूपा कंवर) – 1569.0
50 मीटर पिस्टल जूनियर महिला
1. केतन मलिक (हरियाणा) – 540-6x
2. परिषा गुप्ता (दिल्ली) – 540-6x
3. आक्शी सिंह (पंजाब) – 534-10x
50 मीटर पिस्टल मास्टर महिला
1. सुमन (चंडीगढ़) – 478-2x
2. बिमला देवी (हरियाणा) – 463.0
3. सुधा आर. (तमिलनाडु) – 446-2x
50 मीटर पिस्टल डेफ पुरुष
1. चेतन हनमंत सपकाल (महाराष्ट्र) – 532-5x
2. निखिल कपूर (दिल्ली) – 491-4x
3. अवतार सिंह (पंजाब) – 487-2x
50 मीटर पिस्टल पुरुष
1. कपिल भैंसला (हरियाणा) – 559-12x
2. रविंदर सिंह (आर्मी) – 557-14x
3. सौरभ चौधरी(रेलवे) – 557-7x
50 मीटर पिस्टल पुरुष टीम
1. आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट (रविंदर सिंह, रविन कुमार, प्रध्युम्न सिंह) – 1649.0
2. हरियाणा (कमलजीत चौधरी, प्रतीक, दीपक दलाल) – 1636.0
3. राजस्थान (तनमय कुमार, योगेश कुमार, संदीप बिश्नोई) – 1634.0
50 मीटर पिस्टल जूनियर पुरुष
1. प्रतीक (हरियाणा) – 550-11x
2. योगेश कुमार (राजस्थान) – 547-8x
3. मोहित सिंह (राजस्थान) – 544-8x
50 मीटर पिस्टल मास्टर पुरुष
1. बाबू राम (चंडीगढ़) – 534-8x
2. सुनील चौधरी (राजस्थान) – 508-4x
3. चरणजीत सिंह नरूला (उत्तराखंड) – 501-4x
50 मीटर पिस्टल (आईपीसी) चैंपियनशिप मिश्रित (एसएच1) सीनियर
1. भक्ति शर्मा (दिल्ली) – 523-3x
2. सारिका अंदाना (राजस्थान) – 518-4x
3. संदीप कुमार (हरियाणा) – 514-5x



